UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: यूपी में नौ बजे तक 12.33 फीसदी मतदान, सपा ने लगाया मैनपुरी में बूथ कैपचरिंग का आरोप

UP Loksabha election

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल है। इस चरण में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Lok Sabha elections 2024 LIVE Updates) तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर उत्तर प्रदेश में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों में 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। जिन 10 लोकसभा सीटों पर सोमवार को वोटिंग होगी उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल है।

तीसरे चरण का चुनाव और अधिक दिलचस्प है क्योंकि मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की साख दांव पर लगी हुई है। इसके बाद यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के सामने भी जनाधार बटोरने की चुनौती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here