Aligarh News: उपराष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा में उबाल, राहुल गांधी का फूँका पुतला

अलीगढ़

अलीगढ़, न्यूज़ आईएनबी: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान को लेकर गुरूवार को जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देहली गेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के साथ ही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। भाजपाइयों ने हाथों में पोस्टर लेकर उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे, काँग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने लगातार संवैधानिक दायित्व पर रहने वाले लोगों का मजाक उड़ाया है। कैबिनेट का मजाक उड़ाया है। उन्होंने एक बार विधेयक को फाड़कर फेंक दिया था। इसके साथ ही उन्होंने लगातार सनातन संस्कृति का अपमान किया है। अब तो उन्होंने हद पार कर दी। संवैधानिक पद पर बैठे हुए जाट समुदाय से आने वाले सीधे सरल और सच्चे व्यक्ति का इस तरह से मिमिक्री करना मजाक उड़ाना ठीक नहीं है।

पूर्व मेयर व भाजपा नेता अलीगढ़ शकुंतला भारती ने कहा कि राहुल गांधी ने जो अभद्र टिप्पणी के साथ-साथ अभद्र वीडियो प्रसारित की है। उसके लिए यह निंदा का विषय है कि कांग्रेस पार्टी का युवराज भी है और एक जिम्मेदार पद पर भी है। उसे शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी लल्लू थे लल्लू हैं और लल्लू रहेंगे।

जिस तरह से बचकानी हरकत जो राहुल गांधी करते हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए कि कब तक वह लल्लू ही बने रहेंगे और लल्लू बनकर के जो देश के हित में कभी बात नहीं करते देश के विकास की कभी बात नहीं करते। 70 साल तक इस कांग्रेस ने देश को लूटा है। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इस तरीके की गंदी हरकत नहीं चलेगी। हमारी मांग है कि उस लल्लू राहुल गांधी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here