Aligarh छेरत पुलिस लाइन में एंटी करप्शन थाना संचालित

जनसामान्य दूरभाष नम्बर 9454402485 पर दर्ज कराएं शिकायत

अलीगढ : प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते जनपद में माह नवम्बर 2022 से भ्रष्टाचार निवारण थाना संचालित है। छेरत पुलिस लाइन में स्थापित एंटी करप्शन थाने का कार्यक्षेत्र अलीगढ़ मण्डल के चारो जिले हैं। अभी तक आगरा में स्थापित एंटी करप्शन इकाई द्वारा ही चारो जनपदों में कार्य किया जाता था।

प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण इकाई देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने के लिये दृृढ़ संकल्पित है। प्रदेश द्वारा शासकीय कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए व्यापक स्तर पर ठोस कदम उठाए गये हैं। उन्होंने जनसामान्य से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कराए जाने के एवज में यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी सुविधा शुल्क

उन्होंने जनसामान्य से आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कराए जाने के एवज में यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी सुविधा शुल्क, रिश्वत, धनराशि, पारिश्रमिक की मांग करता है तो, कतई न दें, बल्कि दूरभाष नम्बर 9454402485 एवं ई-मेल ंबव.ंसपहंती/नचण्हवअण्पद पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि थाना एंटी करप्शन नवीन पुलिस लाइन छेरत में प्रभारी निरीक्षक समेत 01 निरीक्षक एवं 08 आरक्षी कार्यरत हैं।

प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण इकाई देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद एटा में मार्च 2023 में 10 हजार रूपये की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत प्राप्त होने पर वाट-माप निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है। मामला पंजीकृत कर जेल भेजा गया है, विधिक प्रक्रिया प्रचलन में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here