सीमा हैदर देश के लिए खतरा:पूर्व विधायक जमीरउल्लाह बोले, सीमा का नार्को और उसके बच्चों का हो DNA टेस्ट

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसके बाद अलीगढ़ के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व विधायक ने कहा है कि सीमा हैदर देश के लिए खतरा हो सकती है।

सबसे पहले सरकार को सीमा हैदर का नार्को टेस्ट कराना चाहिए, जिससे उसकी सच्चाई का पता चले। इसके साथ ही उसके साथ आए बच्चों का भी डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। क्यों कि डीएनए टेस्ट से ही यह पता चलेगा कि यह बच्चे उसके साथ पाकिस्तान से आए हैं या फिर यह बच्चे भारत के ही हैं। इस मामले में बिल्कुल कोताही न बरती जाए।

सीमा हैदर का मकसद जानना बहुत जरूरी

पूर्व विधायक ने कहा कि सीमा हैदर की सच्चाई का सामने आना बहुत जरूरी है। दुनिया को यह मालूम होना चाहिए कि आखिर सीमा हैदर कहां से आर्इ है और क्यों आई है। उसे यहां किसने भेजा है और इसके पीछे उसका मकसद क्या है।

इसलिए सरकार को उसका नार्को टेस्ट जरूर कराना चाहिए। अगर सरकार उसका नार्को टेस्ट नहीं कराती है तो सरकार अंदेशे में आती है। इससे यह संदेह होगा कि सरकार महंगाई और इस तरह के दूसरे मुद्दों को भुलाकर जनता को गुमराह करना चाहती है।

पूरी तरह से ट्रेंड है सीमा

पूर्व विधायक ने कहा कि सीमा हैदर को देखकर ही पता चलता है कि वह पूरी तरह से ट्रेंड करके भारत भेजी गई है। उसका बोलचाल, साड़ी पहनने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज एक ट्रेंड कमांडो जैसी लगती है। इसलिए उसकी सच्चाई सामने आनी बहुत जरूरी है।

यह भी देखना होगा कि उसके बच्चों की असलियत क्या है। क्या वह इन्हें साथ लाई है या फिर भारत से ही इन्हें मैनेज किया गया है। जिसके घर में सीमा रुका है, उसके बारे में भी सारी जानकारी सरकार को बाहर लानी चाहिए। आखिर उसे अपने घर में रोकने वाले की असलियत क्या है। इसके बाद ही इन सारी बातों का सही खुलासा हो सकेगा।

करणी सेना ने भी शुरू किया है विरोध

एक ओर जहां सपा के पूर्व विधायक ने सीमा हैदर की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं। वहीं दूसरी ओर करणी सेना ने भी सीमा हैदर का विरोध करना शुरू कर दिया है। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंह रावल ने इस मामले में बयान जारी किया है।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी एजेंट और आतंकवादी है। सरकार को इस मामले को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए और उसे वापस पाकिस्तान भेजना चाहिए। अगर एटीएस ने सीमा हैदर पर कोई कार्यवाही नहीं की तो करणी सेना सीमा हैदर को उठाकर पाकिस्तान के बॉर्डर पर फेंक कर आने काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here