सीएम योगी के निर्देश पर यूपी पुलिस की मेहनत लाई रंग, गोवध व गौतस्करी पर लगाम, अब 100% तक रोकने का लक्ष्य

गौ तस्कर

लखनऊ, न्यूज़ आईएनबी। सीएम योगी के निर्देश पर यूपी में रोकने में पुलिस को काफी हद तक सफलता मिली है। यूपी में सीएम योगी के निर्देश के बाद डीजीपी विजय कुमार की ओर से जारी आदेश पर जो अभी तक अभियान चलाया उसमें 42 फीसदी तक अपराध कम हुए हैं। इस बारे में यूपी पुलिस की ओर से ताजा आकड़े भी आज शुक्रवार को जारी किए गये हैं। 

आकड़ों पर गौर करें तो गोवध एवं गोतस्करी के अपराधों में प्रभावी नियन्त्रण में वर्ष 2017 से अब तक पंजीकृत अभियोगों में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन कराकर सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने में 27 अक्टूबर से 11 नवंबर तक 15 दिवसीय अभियान चलाया गया। इस अभियान की सफलता को देखते हुए 28 नवंबर से लेकर 2 नवंबर 2023 तक 10 दिवसीय अभियान चलाकर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। जिसके फलस्वरूप अपराधों में कमी आयी है।

ये आकड़े
  • – गोवध में माह नवम्बर 2023 में नवम्बर 2022 की तुलना में 27% की कमी आयी है।
  • – गोवध में माह नवम्बर 2023 में सितम्बर 2023 की तुलना में 38% की कमी आयी है। 
  • – गोवध में माह नवम्बर 2023 में अगस्त 2023 की तुलना में 40% की कमी आयी है।
  • -गो तस्करी में माह नवम्बर 2023 में नवम्बर 2022 की तुलना में 10% की कमी आयी है। 
  • – गो तस्करी में माह नवम्बर 2023 में सितम्बर 2023 की तुलना में 42% की कमी आयी है। 
  • -गो तस्करी में माह नवम्बर 2023 में अगस्त 2023 की तुलना में 30% की कमी आयी है।

अभी जारी रहेगा अभियान
डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि इस तरह के अभियान चलाकर यूपी में 100 प्रतिशत तक गोवध व गो तस्करी रोकने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद कि हमारी टीमें जरूर सफलता हासिल करेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक जिले में कार्रवाई की मॉनीटरिंग की जा रही है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति न फंसने पाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here