फतेहपुर: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन के कार्यक्रम के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चुनावी रंजिश में हुआ बवाल

फतेहपुर, न्यूज़ आई एन बी। केंद्रीय राज्य मंत्री की संकल्प यात्रा के बाद अयाह गांव में रविवार रात प्रधान के पति और प्रतिद्वंद्वी पक्ष के बीच विवाद हो गया। पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ। सीओ के मौके पर पहुंचने के बाद लोग शांत हुए प्रधान पति के भाई ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी बंदूक गायब करने का आरोप लगाया। हालांकि बंदूक पुलिस ने बरामद कर ली। दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद साध्वी निरंजन ज्योति संकल्प यात्रा पर पहुंची थीं। कार्यक्रम शाम को खत्म हो गया। प्रधान पति कमलेश मिश्रा समर्थकों के साथ पंडाल से कुर्सियां हटवा रहे थे। यहां दूसरे पक्ष के दीपक द्विवेदी भी मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों ने हवाई फायरिंग की। मारपीट और पथराव के चलते गांव में अफरा अफरा-तफरी फैल गई।

प्रधानपति पक्ष से अमर पाल बंदूक लिए थे। बंदूक कमलेश के भाई बाबू मिश्रा के नाम है। प्रधान पति भाकियू (अराजनीतिक टिकैत) का गुट का नेता भी है। प्रधान के चुनाव में दीपक दुबे पराजित हुए थे। प्रधान पति ने दीपक दुबे, अंकित तिवारी, धुनगू, शिवम दुबे के खिलाफ बंदूक, 35 हजार रुपये, सोने की चेन मारपीट कर छीनने का आरोप लगाया।

उधर, दीपक दुबे ने बताया कि प्रधान पक्ष ने मारपीट और फायरिंग की है। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि वह लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद घटना हुई है। बंदूक बरामद की गई है। लूट के मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है। घरों में ताले बंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here