पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, एयरपोर्ट पर उतरते ही रामनगरी में गूंजा जय श्री राम और वंदेमातरम

ayodhya

न्यूज़ आईएनबी। पीएम मोदी ने जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले सियावर राम चंद्र की जय की जयघोष करवाई जिसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद जनता और देश से हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि वो 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर में एक दीपक जलाएं और पूरे देश में दीपावली मनाएं।

जिससे हमारा भारत पूरी दुनिया को जगमगाता हुआ दिखाई दे। पीएम ने कहा कि वो भारत के जन जन के पुजारी हैं। वो आपकी ही तरह प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्सुक हैं। मैंने अयोध्या की सड़कों पर भी ये उमंग उल्लास देखा है।

ऐसा लग रहा था कि यहां पर पूरी अयोध्या नगरी उमड़ आई हो। इस प्यार और अभिनंदन के लिए मैं यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम ने कहा कि आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने अंडमान में झंडा फहराकर भारत की आजादी की आ‍वाज बुलंद की थी।

14 जनवरी को पूरे देश के धार्मिक स्थलों, मंदिरों में चले स्वच्छता अभियान

पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि 22 जनवरी को अयोध्या में अपने घर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। हमारे रामलला सबके हैं इसलिए वो पूरे देश की जनता से अपील करते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन पूरे देश के धार्मिक स्थलों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान चले।

रामलला के विराजमान होने पर कहीं भी किसी भी मंदिर में अस्वच्छता नहीं रहनी चाहिये। उन्होंने अयोध्या वासियों से अपील की कि अयोध्या को देश का सबसे स्वच्छ नगर बनाना है। इसकी जिम्मेदारी अयोध्यावासियों की ही है। पीएम ने कहा कि महार्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को जन जन तक जोड़ा और पहुंचाया था। वाल्मीकी जी के लिए स्वयं रामजी ने कहा था कि आप त्रिकालदर्शी संत महात्मा हैं। आपकी हथेली पर समस्त ब्रह्मांड बेर की तरह आ सकता है। 

पांच दशक में सिर्फ 14 करोड़ लोगों को मिले गैस कनेक्शन, हमने रिकार्ड तोड़ दिया

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद के पांच दशक तक केवल 14 करोड़ लोगों को गैस के कनेक्शन दिए गए थे लेकिन आज सिर्फ 10 दशक में ही देशवासियों को 17 करोड़ गैस के कनेक्शन दे दिए गए हैं। इसमें से उज्जवला योजना के तहत चार करोड़ गैस कनेक्शन तो माताओं बहनों को मुफ्त दिए गए हैं।  

आज ही के दिन सुभाष चंद्र बोस जी ने अंडमान में फहराया था झंडा 

पीएम ने मंच से जनता से कहा कि 1943 में सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फरराकर आजाद भारत का उद्घोष किया था। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भी पूरा देश नहीं डिगा। देशवासी और अयोध्या वासी डटकर कोरोना से लड़े और जीतकर निकले। अगर किसी देश को विकसित होना है तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा।

हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती हैं नई राह दिखाई है। इसलिए हमारा भारत नूतन और पुरातन दोनों को आत्मसात किए है। एक समय था जब रामलला टेंट में विराजमान थे, लेकिन आज पक्का घर केवल राम जी को ही नहीं मिला बल्कि चार करोड़ भारत वासियों को भी पक्का घर मिला है। 

आज भारत विरासत को तो संभाल ही रहा है वरन डिडिटल के युग को भी आत्मसात किए हुए है। आज भारत में कई कोरिडोर बन रहे हैं। ये ही नहीं हर जिले में एक मेडिकल कालेज भी बन रहे हैं। आज भरत चांद सूरज और समुद्र की हरराइईों को नाप रहा है। आज भारत हर क्षेत्र में आगे है। आज अयोध्या में प्रगति का उत्सव है कल यहां विरासत का भी उत्सव होगा। ये ही तो हमारा भारत है डो विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलेगा। पीएम ने कहा कि मेरे परिवारजनों प्राचीन काल में रामनगरी कैसी थी इसका वर्णन महार्षि वाल्मीकि ने किया था।

राम की नगरी को पौराणिक काल सरीखी सुंदर और भव्य बनाना है  

उन्होंने कहा था कि महान अयोध्यापुरी धन धान्य से परिपूर्ण थी। समृद्धि के शिखर पर थी हर ओर आनंद था। विज्ञान और वैभव भी शिखर पर था। अयोध्या नगरी की उसी पहचान को हमे आधुनिकीकरण के साथ सामने लाना है। आने वाले समय में अयोध्या अवध क्षेत्र को ही नहीं बल्कि पूरी यूपी को दिशा देगी। अयो्ध्या आने वलो लोगं में बहुत बढ़त हुई है। इसको देखते हुए हमारी केंद्र सरकार अयोध्या का विकास करा रही है। आज अयोध्या में नए पुल बन रहे हैं। नए फ्लाईओवर बन रहे हैं। यातायात के साधन सुधारे जा रहे हैं। 

सरयू की निर्मलता के लिए भी कर रहे काम: पीएम

रेलवे स्टेशन से भी अयोध्यावासी लाभान्वित होंगे। सरयू जी की निर्मला के लिए भी हम काम कर रहे हैं। यहां गिरने वाले गंदे पानी को रोकने पर काम किया जा रहा है। सरयू के किनारे नए घाट बन रहे हैं। लता मंगेशकर चौक हो या रामकथा स्थल ये अयोध्या की नई पहचान हैं। अयोध्या की नई टाउनशिप अयोध्या वासियों को कई फायदे देगी। यहां रहने वाले करीब करीब सभी कारोबारियो की आगे आय बढ़ने वाली है। 

देश ने अयोध्या के लिए एक नया काम भी किया है और वो यह है कि एक यहां नमो भारत, अमृत भारत, वंदे भारत ट्रेन आज से चलना शुरू हो गई है। खासकर अमृत भारत ट्रेन पहली बार अयोध्या से ही चली है। इससे अयोध्या की अहमियत को समझा जा सकता है। तुलसीदास जी ने लिखा है कि दूसरों की सेवा करने से बड़ा और कोई धर्म या कर्तव्य नहीं है। ये ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीब के जीवन की भी गरिमा है, इसी आधार पर सारी ट्रेनों को डिजाइन किया गया है। 

वंदे भारत ट्रेन से यूपी और बिहार के लोग हो रहे लाभान्वित

पीएम ने कहा कि मेरे परिवारजनों वंदे भारत ट्रेन देश की 34 रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। इस ट्रेन से यूपी बिहार के लोगों कोकाफी सहूलियत होगी। वंदे भारत में गति भी है आधुनिकता भी है।

वंदे भारत से अब तक 1.5 करोड़ यात्री सफर कर चुके हैं। हमारे देश में तीर्थयात्राओं का महत्व रहा है। हमारे यहां हर साल लोग इन यात्राओं पर ट्रेनों से जाते ही रहते हैं। इसी को ध्यान में रखकर रेलवे का पूरा कायाकल्प किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि अयोध्या में प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का मुझे बेसब्री से इंतजार है। वंदे भारत ट्रेन से यूपी और बिहार के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। 

हाथ जोड़कर प्रार्थना है 22 जनवरी के बाद ही आएं अयोध्या: मोदी

पीएम ने कहा कि मेरा हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना है कि प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरे यूपी के लोग अयोध्या आएं लेकिन 22 जनवरी के बाद। क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है। आप सब से प्रार्थना है कि आप सब इस भव्य मंदिर में दर्शन जरूर करें लेकिन 22 जनवरी के बाद। जिससे यहां की व्यवस्था ना बिगड़े। आप 22 जनवरी को यहां पहुंचने का प्रयास नहीं करें क्योंकि इससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। ये आप भी समझ रहे होंगे। आपसे प्रार्थना है कि उसके बाद आप कभी भी यहां आ सकते हैं। यह मंदिर तो अनंतकाल के लिए बना है। आपने 500 साल इंतजार किया तो कुछ दिन और कर लें। 22 के बाद कभी भी आप अयोध्या आ सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here