आज का राशिफल। 26 दिसंबर, 2023

राशिफल

मेष

आज बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का अवसर मिलेगा,जो भी काम सोचेंगे उसे आप पूरा करके ही दम लेंगे। यात्राओं की योजना बना सकते हैं। व्यापार को लेकर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। प्रेमी जन से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।

वृष

आज आपके रूखे व्यवहार से लोग नाराज होंगे। फैशन और ग्लैमर संसार से जुड़े लोगों की समस्या बढ़ेगी। अनावश्यक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है। महिला जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मिथुन

आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों में विजय संभव है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है।

कर्क

आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहें। प्रेमी जन की चिंता हो सकती है। धैर्य के साथ अपना दिन बिताएं। धन को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से नकारात्मक खबर मिल सकती है।

सिंह

आज होटल कारोबार से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होता रहेगा। आप भोग-विलास का पर्याप्त आनंद लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में बड़ा अनुबंध होने की संभावना है।

कन्या

आज विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आप नई संपत्ति खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं को आप खरीदने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।

तुला

आज आशा के विपरीत काम होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। दूसरो पर ज्यादा निर्भर न रहें। उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। उच्च अधिकारियों का उत्तम सहयोग मिलने से आपके काम आसानी से हो जाएंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक

आज सहकर्मियों के साथ अपने संबंध खराब न करें। छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोएं। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। सरकारी मामले किसी कारणवश अटक सकते हैं।

धनु

आज अपने मन की ही हमेशा सुनें। यदि आप सिंगल हैं तो आप किसी प्रेम संबंध में बंध सकते हैं। किसी मित्र के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अति महत्वपूर्ण कार्यों के होने से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

मकर

आज अपनी इच्छा के अनुसार काम करने पर ही सफलता मिलेगी। सामान्य तौर पर दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। कार्य समय पर पूरा न होने के कारण आप थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपका मन वर्जित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकता है।

कुंभ

आज आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहने वाली है। प्रभावशाली लोगों का संपर्क लाभकारी होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे।

मीन

आज आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें। दांपत्य जीवन में कुछ असंतोष हो सकता है। नजदीकी लोगों से विश्वासघात हो सकता है। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here