आज का राशिफल। 21 दिसंबर, 2023

rashifal

मेष

आज नए परिवर्तनों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। पारिवारिक कलह से मन परेशान हो सकता है। तनाव से बचने के लिए अच्छी नींद अवश्य लें।

वृष

आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते है। अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम हो जाएंगे। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मिथुन

आज आपको अपना मन शांत रखने की आवश्यकता है। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स में भेजा जा सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सहयोगियों की असहमति के कारण कुछ काम रुक सकते हैं।

कर्क

आज बच्चे घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। आपको नए कार्यों में जुटना पड़ सकता है। आपका मन काफी शांत रहेगा। आपको यश और सम्मान प्राप्त होगा। फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह

आज संवादहीनता के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इसीलिए आपको अपनी बात सावधानी से रखनी चाहिए। दूसरों की कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। महिला जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या

आज विशेष कौशल के कारण ऑफिस में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दांपत्य संबंधों का आनंद उठाएंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

तुला

आज बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। परिजन आपसे काफी प्रसन्न रहेगे। कारोबार की बाधाओं को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान बढ़ेगा। जॉब में आपके उत्तरदायित्व बढ़ेगे।

वृश्चिक

आज बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता की बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुए कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें अवश्य शेयर करें।  किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है।

धनु

आज सहकर्मी आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। बेवजह गुस्से के कारण आपको कठिनाई झेलनी पड़ेगी। संपत्ति में निवेश करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको परेशानी जन्य खबर मिल सकती है।

मकर

आज नया जॉब शुरू करने के लिए बेहतरीन दिन है। कारोबार में भाई-बहनों की मदद लेनी पड़ सकती है। स्टॉक मार्केट में निवेश से धन लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।

कुंभ

आज आपको उधार वापस लौटाना पड़ सकता है जिसके कारण आपके कुछ काम रुक भी सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता को सिद्ध करने का दबाव रहेगा। आपके द्वारा की गई छोटी-छोटी गलती को लोग बड़ा करके दिखाने का प्रयास करेंगे।

मीन

आज बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें। आपके विचारों का लोग आदर करेंगे। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। अटके हुए काम बनने से खुशी मिलेगी। नए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here