आज का राशिफल। 20 दिसंबर, 2023

rashifal

मेष

आज अनावश्यक तर्क न पनपने दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार खराब न होने दें। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें। घर में अचानक अतिथि आ सकते हैं।

वृष

आज आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम तुरंत प्राप्त होगा। कारोबारियों को कमायी के लिए दिन काफी अच्छा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।

मिथुन

आज आपके धन और ऐश्वर्य से लोग ईर्ष्या कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी पारिवारिक समारोह की योजना बना सकते हैं। आपको अपने आत्मसम्मान की चिंता रहेगी।

कर्क

आज हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिए। घर के रखरखाव और मरम्मत पर धन खर्च करना पड़ेगा। गलती से आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपकी कार्यपद्धति में सुधार कर लें। पेट में गैस के कारण परेशानी हो सकती है।

सिंह

आज तय किए गए लक्ष्यों को वास्तविकता में लाने का प्रयास करें। यात्राओं में परेशानी झेलनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। काम की अधिकता के कारण परिवार में आपको उपेक्षा मिल सकती है।

कन्या

आज जानकार लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। शत्रुओं पर आप भारी पढ़ेंगे। मनोवांछित कार्यों को पूरा कर लेंगे। अचल-अचल संपत्ति के विवाद शांत होंगे। धर्म-कर्म का दिखावा न करें।

तुला

आज समस्याओं का कूटनीतिक समाधान प्राप्त करेंगे। शरीर की इम्युनिटी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। सेहत की समस्या दूर होगी। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए।

वृश्चिक

आज किसी जरूरी विषय को नजरअंदाज न करें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आपको काल्पनिकता से दूर रहना चाहिए। मन में कुछ अजीब तरह से विचार आ सकते हैं।

धनु

आज धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। इच्छानुसार कार्य करने से मन संतुष्ट रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। नए साझेदारों को जोड़ने से पहले गहराई से विचार कर लें। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें।

मकर

आज मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। अत्यधिक तत्परता के कारण आपके काफी सारे काम आसानी से हो जायेंगे। व्यापार में बदलाव का विचार करेंगे। बॉस आपका उत्साह बढ़ाएंगे।

कुंभ

आज कारोबार में मंदी की चिंता रहेगी। आपकी वाणी से लोग कुपित हो सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। नींद में खलल पड़ सकता है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं।

मीन

आज जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर हो जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here