आज का राशिफल। 19 दिसंबर, 2023

राशिफल

मेष

आज आपके मस्तिष्क में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बन सकती है। आप दवाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। सरकारी जॉब से जुड़े लोगों की सैलरी बढ़ने की संभावना प्रबल है। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे।

वृष

आज आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हो जायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे।
करेंगे।

मिथुन

आज नई जॉब की शुरुआत कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ तनाव में वृद्धि हो सकती है। परिस्थितियों को संभालने में थोड़ी कठिनाई होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क

आज आपका मन किसी कारण से अप्रसन्न हो सकता है। बिना मतलब की बातों में समय बर्बाद न करें। गले और छाती में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। मन की इच्छाओं को प्रकट करने से बचें।

सिंह

आज आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी गंभीर समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी।

कन्या

आज प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलने के आसार हैं। प्रियजनों के साथ आनन्दयुक्त समय बितायेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। घर की बातें कहीं बाहर न जाएं इसका ध्यान रखें। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

तुला

आज गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न लादें। बच्चे रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध और आवेग से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय में लाभ के अवसर चूक सकते हैं।

वृश्चिक

आज अपने खर्चों का हिसाब रखें। जीवनसाथी से कड़वी बातें सुननी पड़ेगी। मानसिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। अनावश्यक बातों में समय नष्ट न करें। व्यापार में जबरदस्त गति होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है।

धनु

आज पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज पूरा दिन मौजमस्ती में बीतेगा।

मकर

आज व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की संभावना है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ

आज विवाहयोग्य जातकों को उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुक-रुक कर आपके सभी काम पूर्ण हो जायेंगे। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

मीन

आज अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाएं रखें। अव्यवहारिक व्यवहार के कारण आपको परेशानी हो सकती है। लंबी यात्राओं में जाना पड़ सकता है। नकारात्मक वातावरण से बचने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here