आज का राशिफल। 16 दिसंबर, 2023

rashifal

मेष

आज जॉब में उच्च पद मिल सकता है। व्यवसाय में धन लाभ ज्यादा होगा। पैर दर्द और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे,लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

वृष

आज शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।
करेंगे।

मिथुन

आज सहकर्मी आपसे खुश नहीं रहेंेगे। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी। सरकारी कार्य किसी कारण वश लंबित हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जाएगा।

सिंह

आज आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। जॉब में आप पूरा फोकस नहीं दे पाएंगे। हालांकि पुराने अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी।

कन्या

आज कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा।

तुला

आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाएं।

वृश्चिक

आज लोग आपके कार्यों में गलतियां निकाल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है।

धनु

आज दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। व्यापार में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिए घातक हो सकता है। जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। विधिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। घुटनों में दर्द उभर सकता है।

मकर

आज यात्राओं के लिए दिन बहुत शुभ है। दांपत्य संबंधों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप के लिए जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

कुंभ

आज धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से ज्यादा संबंध न रखें। प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है।

मीन

आज करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत संबंध मजबूत होंगे। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here