आज का राशिफल। 14 दिसंबर, 2023

राशिफल

मेष

आज विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आशा के विपरीत काम होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। उच्च अधिकारियों से नज़दीकियां बढ़ेंगी। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ मिलेगा।

वृष

आज अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। मन में नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध खराब न करें। सरकारी मामले किसी कारणवश अटक सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोएं।

मिथुन

आज अति महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता क्रम में सबसे ऊपर लाकर पूरा कर लें। आपकी योजना सफल होगी। किसी मित्र के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क

आज कार्य समय पर पूरा न होने के कारण आप थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपका मन वर्जित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकता है। अपनी इच्छा के अनुसार काम करने पर ही सफलता मिलेगी। सामान्य तौर पर दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।

सिंह

आज आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहने वाली है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। बच्चों को पुरस्कार मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का संपर्क लाभकारी होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं।

कन्या

आज किसी परिजन की सेहत खराब हो सकती है। दांपत्य जीवन में असंतोष हो सकता है। नजदीकी लोगों से विश्वासघात हो सकता है। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। व्यर्थ के झगड़े मोल न लें।

तुला

आज बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का अवसर मिलेगा। जो भी काम सोचेंगे उसे आप पूरा करके ही दम लेंगे। नए लक्ष्य निर्धारित करने और उसकी योजना बनाने के लिए दिन बहुत शानदार है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।  

धनु

आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आप सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे।

मकर

आज नकारात्मक खबर आपको मिल सकती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहें। धन को लेकर परेशानी हो सकती है। परिजनों की चिंता हो सकती है। धैर्य के साथ अपना दिन बिताएं।

कुंभ

आज नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा अनुबंध होने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है।

मीन

आज विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आप नई संपत्ति खरीद सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं को आप खरीदने के लिए धन खर्च करेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में आनंद का वातावरण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here