आज का राशिफल। 12 फरवरी, 2024 | AAJ KA RASHIFAL

राशिफल

मेष

आज नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। आपसे अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। बेवजह के मामलों में आपको फंसने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृष

आज नई जॉब की शुरुआत हो सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। लवमेट्स प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आप बड़ा प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन उसे करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। अधिकारी वर्ग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। आप अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रहेंगे।

कर्क

आज किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। व्यवसाय में ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए।

सिंह

आज सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। पुरानी बातें दोबारा सामने उभर के आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा करके दिखायेंगे।

कन्या

आज आपको व्यवसाय में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आज सुबह से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छाओं को शेयर करना हितकर होगा।

तुला

आज दूसरों की मदद करने से आत्मिक सन्तोष की अनुभूति होगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रुके हुए काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक

आज किसी नई विधा का प्रयोग आप सीख सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। किन्तु दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिए।

धनु

आज बच्चों की गलत गतिविधियों को नजरअन्दाज न करें। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कारोबार में मनोनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना कम हैं। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

मकर

आज जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आज आप काफी खुश रहेंगे। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें।

कुंभ

आज आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो भी काम करें पहले उसकी योजना बना लें। अनुचित खानपान के कारण पाचन खराब होने की आशंका है। शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है।

मीन

आज प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आज व्यवसाय में तेजी रहेगी। पहले हुए नुकसान की आज भरपायी हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा ज़ोर पकड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here