आज का राशिफल। 10 जनवरी, 2024 | AAJ KA RASHIFAL

राशिफल

मेष

आज आप धर्म-कर्म में काफी रुचि ले सकते हैं। ऑफिस वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त होगा। नव दंपति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं। व्यापार को लेकर कुछ कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

वृष

आज व्यापार में धीमापन होने से थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी पुरानी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है। रिश्तों के बीच अहम की भावना न आने दें। सरकारी कार्यों में काफी रुकावट आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

मिथुन

आज आय में निरंतरता बनी रहेगी। व्यवसाय में बड़े अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। दांपत्य संबंधओं में प्रेम भाव बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

कर्क

आज पुराना ऋण चुकाने में आसानी होगी। आपको यात्रा से जुड़ी कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे। उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह

आज व्यापार में आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। आपके आत्मसम्मान और स्वाभिमानी स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। संतान को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। आपको ज्यादा अपेक्षा करने से भी बचना चाहिए।

कन्या

आज आपकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। हो सके तो धार्मिक गतिविधियों में मन लगाए, इससे आपका मन शांत रहेगा। आपको कुछ अनमने से रहेंगे जिसके कारण आप के कुछ आवश्यक काम छूट सकते हैं।

तुला

आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान के प्रति आप काफी जिम्मेदार रहेंगे। नई तकनीक को आप सीखने का प्रयास कर सकते हैं। विदेश में रह रहे मित्रों से महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप विचार-विमर्श कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में सभी काम अपनी निगरानी में करेंगे, तो आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई का ध्यान रखना चाहिए। आर्थिक प्रगति होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।  माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु

आज कर्मचारियों के साथ मतभेद दूर करने के लिए दिन अच्छा है । मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। अपनी प्रतिभा का कुशल प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। व्यापारी अपने प्रोडक्ट की बेहतरीन मार्केटिंग करेंगे जिससे बिक्री में वृद्धि होगी।

मकर

अाज आपका दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है। आय की अपेक्षा व्यय ज्यादा होगा। कारोबार में लाभ के बावजूद मन अशांत रहेगा। आपका झगड़ा हो सकता है। परिजनों के साथ अनबन और मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ

आज उच्च पदासीन लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। शोध कार्यों की तरफ आप रुचि ले सकते हैं। समय का सदुपयोग जरूर करें इससे आपको काफी लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।

मीन

आज पैतृक संपत्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। जॉब में टार्गेट पूरा करने में कठिनाई का अनुभव होगा। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here