आज का राशिफल। 07 जनवरी, 2024 | AAJ KA RASHIFAL

राशिफल

मेष

आज पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में नवीनता का अनुभव करेंगे। घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

वृष

आज नवीन वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। परिवार के साथ समय अवश्य बिताए‍ं।

मिथुन

आज व्यवहार में शालीनता बनाए रखें। मनमाने व्यवहार से आपको बचना चाहिये। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके काम बन सकते हैं। संतान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें।

कर्क

आज बहस की स्थितियों से बचना चाहिए। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है। पैतृक संपत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

सिंह

आज पत्रकारों और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। आप अपने कार्यों में काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कन्या

आज भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। व्यापार में प्रतिद्वन्दियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है।

तुला

आज बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। नए व्यवसाय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक

आज धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

धनु

आज अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा।

मकर

अाज व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। किसी नई डील में धन निवेश कर सकते हैं। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज विदेश में रह रहे लोगों को जॉब के उत्तम अवसर मिलेंगे। परिवार में शुभ उत्सव होने की संभावना है। आपके नए मित्र बन सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं।

मीन

आज व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आप थोड़ा कन्फ्यूज रहेंगे। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here