आज का राशिफल। 05 जनवरी, 2024 | AAJ KA RASHIFAL

राशिफल

मेष

आज कमीशन से जुड़े बिजनेस में धन लाभ होगा। किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

वृष

आज प्रेम स‍ंबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। भौतिक सुविधाओं पर आप काफी धन खर्च करेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। अपने घर के कार्यों को काफी प्राथमिकता देंगे। 

मिथुन

आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। शाम को किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपने वचनों पर दृढ़ रहें वरना मानहानि होने की आशंका है। पुरानी स्मृतियों को सोच मन कुछ व्यथित हो सकता है।  एलर्जी की समस्या हो सकती है।

कर्क

आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद को तत्पर रहेंगे। नई व्यापारिक डील होने की संभावना है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। 

सिंह

आज महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। मन विचलित हो रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

कन्या

आज आपका मन काफी सकारात्मक रहेगा। व्यापारियों को नए उत्पादों की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। पुराने मतभेदों के सुलझने की संभावना है। संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करें।

तुला

आज जॉब में बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। अपनी प्रतिभा पर बिल्कुल भी संदेह न करें। किसी नए प्रोजेक्ट्स में शामिल हो रहे हैं तो उसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। दिखावे वाले खर्चों से आपको बचना चाहिए। 

वृश्चिक

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को बहुत ही शानदार लाभ मिल सकता है। नए कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। 

धनु

आज आप काफी आनन्दित महसूस करेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बनाएंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर में आनंद का माहौल रहेगा। समाज में आपका मान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। 

मकर

अाज परिजनों के प्रोत्साहन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। दांपत्य जीवन रोमांस और सामन्जस्य से भरपूर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे।

कुंभ

आज क्रोध और कड़वी भाषा के कारण आपसे लोग नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में कमी आ सकती है। वाहन तीव्र गति से न चलाएं। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी।

मीन

आज व्यवसाय में नकदी की समस्या हल हो सकती है। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच समर्पण भाव और प्रेम की भावना में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here