न्यूज़ आईएनबी लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिनों तक लखनऊ में रहेंगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गये हैं। 2129 पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है वहीं दूसरी ओर दोनों के लिए शहर में रूट डायवर्जन भी किया गया है। राष्ट्रपति सोमवार और मंगलवार को लखनऊ में रहेंगी। ऐसे में आज यानी 11 दिसंबर की सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और 12 दिसंबर की सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन किया गया है। वीवीआईपी आगमन के दौरान आगमन वैकल्पिक मार्ग पर किसी प्रकार के वाहन ठेले-खुमचे आदि नही रहेगें। सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स को ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ये है सुरक्षा व्यवस्था
-10 एसपी स्तर के अधिकारी
-10 पुलिस अधीक्षक
– 16 अपर पुलिस अधीक्षक
– 34 पुलिस उपाधीक्षक
-46 प्रभारी निरीक्षक
– 46 आतरिक्त निरीक्षक
– 465 उपनिरीक्षक
– 48 महिला उपनिरीक्षक
-340 मुख्य आरक्षी
– 1170 आरक्षी और
– 6 कम्पनी पीएसी तैनात
डायवर्जन 11 दिसंबर से समय प्रातः 10.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
- अमौसी वीआईपी मोड़ से आने वाला सामान्य यातायात अमौसी एयरपोर्ट (बैरियर) तिराहे से अमौसी वीआईपी गेट की ओर नही जा सकेगे, बल्कि यह अमौसी एयरपोर्ट (बैरियर) तिराहे से दाहिने इण्टर नेशनल/डोमेस्टिक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पुरानी चुंगी तिराहा, पिकेडली तिराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- रायबरेली रोड/तेलीबाग चौराहा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात शहीद पथ पर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात तेलीबाग चौराहा/पीजीआई तिराहा, मोहनलालगंज कस्बा तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- सुल्तानपुर रोड से आने वाला सामान्य यातायात शहीद पथ पर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात अर्जुनगंज बाजार, कैण्ट होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- पिकप पुल तिराहा से आने वाला सामान्य यातायात विजयीपुर अण्डरपास/कठौता चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- चिनहट तिराहा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात कठौता चौराहा/तखवा चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात चिनहट तिराहे से सीधे न्यू हाईकोर्ट मोड़/पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- कमता तिराहे से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात न्यू हाईकोर्ट मोड़, पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- हनीमैन चौराहा से तखवा तिराहे की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हुसड़िया चौराहा/सहारा हास्पिटल तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- बन्दरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती चौराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 10. डीएसओ चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पार्क रोड या सिसेण्डी तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
रोडवेज/सिटी बसो का डायवर्जन व्यवस्था
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से रोडवेज सिटी बसे शहीद पथ होते हुये रमाबाई अम्बेडकर मैदान, अहिमामऊ शहीद पथ की ओर नहीं जा सकेगे, बल्कि यह वाहन बाराबिरवा चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- उतरेठिया शहीद पथ पुल चौराहे से रोडवेज/सिटी बसे उतरेठिया चौराहा से शहीद पथ पर नही जा सकेगे, बल्कि यह वाहन पीजीआई तिराहा अथवा तेलीबाग पुल चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले रोडवेज/सिटी बसे अहिमामऊ चौराहा से शहीद पथ पर नही जा सकेगे, बल्कि यह वाहन कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- कमता शहीद पथ तिराहे से बसे शहीद पथ होकर नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन विजयीपुर अण्डरपास, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- चिनहट तिराहा की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें कठौता चौराहा/तखवा चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन चिनहट तिराहे से सीधे न्यू हाईकोर्ट मोड़/पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- हनीमैन चौराहा से तखवा तिराहे की तरफ रोडवेज/सिटी बसे नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हुसड़िया चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- बन्दरियाबाग चौराहे से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें राजभवन की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन लालबत्ती चौराहा या गोल्फ क्लब चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहे से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें डीएसओ चौराहा, राजभवन की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन सिकन्दरबाग चौराहा या रॉयल होटल चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 9. गाँधी सेतु (1090) चौराहे से रोडवेज सिटी बसें गोल्फ क्लब चौराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन सिकन्दरबाग चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।